Skip to main content
जाँच शिविर में हुई निःशुल्क रोगियों के स्वास्थ्य की जांच मीडिया दर्शन न्यूज़।बथुवरिया चौतरवा।स्थानीय थाना क्षेत्र के बथुवरिया में प्रगतिशील समाज के सौजन्य से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर शारदा ज्ञान निकेतन के प्रांगण में निशुल्क रोगियों की जांच की गई। जिसके तहत अन्य प्रकार के रोगियों को जांच किया गया। नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन प्रगतिशील समाज बथुवरिया के द्वारा किया गया। स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा की गई। नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में रक्त चाप, मधुमेह, हृदय रोग, से ग्रसित रोगियों की जांच की गई।मौके पर मौजूद प्रगतिशील समाज के अध्यक्ष रमायण पडित, सचिव संजय पटेल और कोषाध्यक्ष धर्मनाथ साह थे।प्रगतिशील समाज के मीडिया प्रभारी धेर्मेन्द्र कुशवाहा ने बताया की समाज मे पिछड़े और असहाय लोगों को स्वाथ्य सम्बन्धी जनकारी और सहयोग करना है।
Comments
Post a Comment